Tomato flu क्या है? बच्चों पर आया खतरा, अभी जाने लक्षण, बचाव, इलाज सब कुछ 2022

Tomato flu | दोस्तों आज हम Tomato flu क्या है, Tomato flu किस प्रकार से हानिकारक है तथा इसका लक्षण क्या होता है आदि के बारे में विस्तार से जानने वाले हैं | हाल ही में हमने कोरोनावायरस से लगभग छुटकारा पाया ही था, जो कि एक pandemic महामारी थी और इसके बाद फिर से एक नई समस्या आ खड़ी हो गई जिसे tomato flu कहां जा रहा है | tomato flu की समस्या भारत में हाल ही में फैल रही है तथा इसकी चर्चा इन दिनों बहुत हो रही है | परंतु अभी भी ऐसे बहुत से लोग हैं जिनको tomato flu के बारे में पता नहीं है, क्योंकि यह समस्या हाल ही में भारत में देखने को मिल रही है |

यदि आप भी इस नई समस्या के बारे में जिसे tomato flu कहां जाता है, नहीं जानते हैं, तो आज के इस पोस्ट के जरिए आपको tomato flu के बारे में सभी बातें पता चल जाएंगी, कि यह flu किस प्रकार का खतरा है और इसका लक्षण आदि क्या है | यदि हम सभी को इस tomato flu के बारे में पहले से पता होगा तो हम इससे होने वाले खतरों से बच सकते हैं। Tomato flu की यह जानकारी डॉक्टर एवं विशेषज्ञों द्वारा बताई गई एक सही व सटीक जानकारी है। जिसके बारे में आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ कर जान सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर tomato flu क्या है तथा इसका लक्षण आदि क्या है।

Read Also

हमेशा फिट रहने के 5 तरीके कौन कौन से हैं

Hemoglobin level kaise badhaye. शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने के 4 Best तरीके

Tomato flu क्या है? यह क्या होता है/ what is tomato flu?

दोस्तों tomato flu एक प्रकार का viral disease है जो कि एक से दूसरे में तेजी से फैलता है। Tomato flu मुख्यता त्वचा से संबंधित रोगों से है। इस रोग को टमाटर बुखार भी कहा जाता है। यह एक प्रकार का बुखार ही हैं। Tomato flu की समस्या फैलने वाला रोग है। Tomato flu की समस्या भारत में इसी वर्ष 2022 में मई महीने में केरल राज्य के कोल्लम जिले में देखने को मिला था। यह tomato flu की समस्या केरल राज्य से धीरे-धीरे फैलने लगी।

इस समस्या को ध्यान में रखते हुए केरल सरकार ने tomato flu के रोकथाम के लिए अनेक व्यवस्था किए, परंतु यह flu की समस्या धीरे-धीरे दक्षिण भारत के एक और राज्य तमिलनाडु में फैलने लगा। हालांकि इस फ्लू की समस्या अभी पूरे भारत में फैली नहीं है, परंतु ऐसा कहां भी नहीं जा सकता कि दक्षिण भारत से होते हुए tomato flu की समस्या उत्तरी भारत में भी नहीं आएगी, क्योंकि tomato flu की कुछ खबरें उड़ीसा राज्य से भी सुनने को मिली है। ऐसे में आपको सतर्क रहना जरूरी है और अपने आसपास साफ सफाई रखना भी।

Tomato flu से किसको है खतरा?

टोमेटो फ्लू हर किसी को प्रभावित नहीं कर रहा है। रिपोर्ट्स और डॉक्टर के अनुसार tomato flu खासकर छोटे बच्चों पर अपना असर डाल रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार जो बच्चे पांच साल के हैं या 5 साल से कम वर्ष के हैं उन पर tomato flu का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है, क्योंकि छोटे बच्चों का immune system जो कि रोगों से लड़ने का काम करता है यह बच्चों का उतना strong नहीं होता।

अतः एक यह भी प्रमुख कारण है कि tomato flu का असर सबसे ज्यादा 5 साल या उसे छोटे बच्चों पर हो रहा है। यह tomato flu की समस्या को आए ज्यादा समय नहीं हुआ है, फिर भी यह भारत के लगभग 2 से 3 राज्यों पर अपना प्रभाव डाल चुका है। इससे यह साबित होता है कि यह flu कितनी तेजी से फैल रही है। ऐसे में जिनके घरों में 5 साल या उससे कम वर्ष के बच्चे हैं, उन्हें अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

Tomato flu का लक्षण क्या होता है? Symptoms of tomato flu

दोस्तों tomato flu अधिकतर छोटे बच्चों पर अपना असर डालता है। ऐसे में tomato flu के लक्षण आपको पता होना चाहिए। जिससे समय रहते आप अपने बच्चों का सही इलाज करवा सकें। Tomato flu मुख्यता बच्चों के skin पर प्रभाव डालता है। जिसका लक्षण छोटे बच्चों के skin पर छोटे-छोटे धब्बे के समान हल्का लाल रंग का दाग पूरे शरीर में फैल जाता है। इसके साथ ही बुखार, त्वचा में खुजली, कमजोरी आदि भी महसूस होने लगता है।

जैसा कि आप चित्र में देख सकते हैं। यह tomato flu का वायरस केरला, तमिलनाडु, उड़ीसा जैसे राज्यों में अधिक देखने को मिल रहा हैं। हो सकता है यह धीरे-धीरे भारत के बाकी राज्यों में फैलना शुरू हो जाए।

यदि आपके या आपके आसपास इस प्रकार की समस्या छोटे बच्चों में देखने को मिले तो जल्द ही नजदीकी चिकित्सालय में संपर्क करें। बच्चों पर जब यह छोटे छोटे लाल रंग के दाग दिखाई देने लगे तो इसके साथ ही उनमें कमजोरी व हाथ पैर में दर्द होने लगते हैं। छोटे बच्चों के लिए tomato flu का असर घातक भी हो सकता है, ऐसे में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही ना बरतें। जल्द ही बच्चों को hospitalize करें।

Tomato flu क्या टमाटर से संबंधित है?

कई लोगों को tomato flu के नाम से यह लग सकता है या धोखा हो सकता है, कि tomato flu अधिक मटर खाने से या टमाटर की वजह से इस flu का नाम tomato flu रख दिया गया होगा। परंतु दोस्तों ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। Tomato flu का कारण टमाटर नहीं है। चूंकि इस फ्लू के लक्षण लाल लाल धब्बे तथा गोल दाग के समान होते हैं जिसकी वजह से ही इस flu का नाम tomato flu दिया गया है। इस फ्लू का कोई भी संबंध टमाटर या सब्जी खाने से नहीं है।

Tomato flu होने के कारण? Reason for tomato flu

Tomato flu एक प्रकार का वायरल बुखार है तथा इसमें चिकनगुनिया व डेंगू के सामान भी लक्षण होते हैं। इस flu के होने या फैलने का मुख्य दो कारण हो सकते हैं। पहला कि यह flu एक संक्रमित बच्चे से दूसरे बच्चे में फैल जाए और उन बच्चों में अधिक जिनका immune system कमजोर हो।

दूसरा यह कि इस फ्लू में त्वचा से संबंधित समस्याएं आती है, ऐसे में सही साफ सफाई तथा सही खानपान की कमी, गंदगी का प्रभाव, बच्चों को साफ सुथरा ना रखना, गंदा पानी पिलाना आदि भी कारण हो सकते है। चूंकि यह बीमारी अभी अभी देखने को मिली है। अतः इसका प्रमुख व सटीक कारण बता पाना मुश्किल है। ऐसे में आप साफ सफाई व दूसरों के contact से अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें।

क्या tomato flu जानलेवा है?

Tomato flu जैसे ही छोटे बच्चों को अपने चपेट में लेती है, बच्चों के त्वचा में खुजली, जलन तथा बुखार आदि समस्या आने लगती है। टोमेटो फ्लू से ग्रसित बच्चों की अब तक तीनों राज्यों को मिलाकर लगभग 80 से 100 मामले दर्ज किए जा चुके हैं राहत की बात यह है कि टोमेटो फ्लू से अभी तक किसी भी संक्रमित बच्चों की मृत्यु नहीं हुई है।

जिससे यह कह सकते हैं कि tomato flu जानलेवा नहीं है, परंतु ऐसा कहना अभी सही नहीं है कि टोमेटो फ्लू की वजह से किसी बच्चे की मृत्यु नहीं हो सकती। चूंकि यह tomato flu की समस्या अभी-अभी अपना प्रभाव डालना शुरू किया है, ऐसे में इसे और अच्छे से समझना बाकी है। हालांकि tomato flu अभी जानलेवा साबित नहीं हुआ है, परंतु हमें सतर्क रहना होगा और अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखना होगा।

Tomato flu पर बचाव व सतर्कता?

Reports के मुताबिक tomato flu के शुरुआती दिनों में बुखार व कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में tomato flu के बचाव के लिए आप अपने बच्चों को किसी बाहरी person के कांटेक्ट से दूर रखें, आपके घर के सदस्य जब बाहर से आए तो हाथ पैर साफ कर बच्चों से मिले तथा सबसे जरूरी बात यह है कि आप पूरी तरह से अपने बच्चों से जुड़ी साफ सफाई का ध्यान दें। किसी भी प्रकार की गंदगी उन तक पहुंचने ना पाए। डॉक्टरों के मुताबिक tomato flu से संक्रमित बच्चे जल्द ही recovery ले रहे हैं। इसलिए बिल्कुल भी घबराने या डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत इलाज जरूर करवाएं।

Conclusion

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हमने इन दिनों फैल रही tomato flu के बारे में जाना। यह समस्या जानलेवा नहीं है। अतः आपको घबराने व डरने की कोई जरूरत नहीं है। परंतु इससे सतर्क जरूर रहें। आशा करते हैं कि आप सभी को tomato flu क्या है से जुड़ी लगभग सारी बातें पता चली होंगी। यदि आपको इस पोस्ट से कुछ मदद मिली हो, तो इसे share जरूर करना। कोई भी सवाल हो तो हमें नीचे comments जरूर करना। धन्यवाद दोस्तों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *