M.A. और B.A. में क्या फर्क है | नमस्कार दोस्तों, स्वागत है हमारे आज के इस educational blog post में | आज जिस Topic या subject पर हम चर्चा करने जा रहे हैं, वह M.A. और B.A. से संबंधित है | साथ ही साथ हम आपको यह भी बता दें, कि यह पोस्ट उन लोगों के लिए प्रमुख रूप से helpful होने वाला है, जो students है, graduation करने वाले हैं, education field से जुड़े हुए हैं तथा जो अपने knowledge को बढ़ाना चाहते हैं |
बहुत से students जो अपना 12th पास कर लिए होते हैं या 12th में study कर रहे होते हैं, उनके मन में यह सवाल जरूर आता है कि उन्हें 12th के बाद क्या करना चाहिए या उन्हें किस field में graduation करनी चाहिए आदि |
यदि बात करें ऐसे students की जो M.A. या B.A. करना चाहते हैं, पर उनको इस field के बारे में सही knowledge नहीं होने के चलते वे इधर-उधर भटकते रहते हैं | तो ऐसे में हमारा आज का यह पोस्ट M.A. और B.A. में क्या फर्क है? m.a. b.a. पूरी जानकारी 2022 को पूरा पढ़ने के बाद, M.A., B.A. से जुड़ी लगभग सारी जानकारी आपको पता चल जाएंगी | आपको M.A. और B.A. से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए कहीं और जाने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी |
चूंकि हमारे द्वारा दी जा रही M.A. and B.A. से संबंधित जानकारी सही analysis और इस field से जुड़े हुए व्यक्तियों द्वारा प्राप्त knowledge का सही मिश्रण आप तक पहुंचाया जा रहा है | अतः आप M.A. और B.A. से संबंधित इस knowledge पर पूर्णता rely कर सकते हैं | तो दोस्तों आइए जानते हैं कि M.A. और B.A. में क्या फर्क है? तथा m.a. और b.a. से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातों के बारे में।
READ ALSO
M.A. की degree क्या होती है? m.a. पूरी जानकारी 2022
B.A. करने के फायदे हैं ? B.A. पूरी जानकारी 2022
M.A. व B.A. का full form क्या होता है? What is full form of M.A./B.A.?
दोस्तों जो लोग m.a. या b.a. करने का सोच रहे हैं उनको m.a. और b.a. का full form पता होना चाहिए।
M.A. full form:- Master of arts होता है, जिसका हिन्दी अनुवाद ‘कला मास्टर स्नातक’ होता है।
B.A. full form:- Bachelor of arts होता है, जिसका हिन्दी अनुवाद ‘कला स्नातक’ होता है।
M.A. और B.A. में क्या फर्क है? Difference between M.A. and B.A.?
- 1) b.a. को 12th के बाद करते हैं जबकि m.a. को 12th के बाद नहीं किया जा सकता है।
- 2) m.a. करने के लिए आपके पास bachelor degree होना अनिवार्य है जबकि b.a. के लिए सिर्फ 12th पास होना।
- 3) b.a. एक bachelor’s degree है जबकि m.a. एक master’s degree है।
- 4) b.a. की study 3 सालों की होती है जबकि m.a. की study 2 सालों की।
- 5) b.a. में लगभग 5 subjects की study की जाती है जबकि m.a. में minimum 1 subject की।
- 6) b.a. degree से ज्यादा m.a. degree की value होती है।
- 7) b.a. से ज्यादा m.a. की study High होती है।
- 8) Bachelor degree (b.a.,b.sc.,b.com. etc.) आदि को graduation कहते हैं तथा master degree (m.a.,m.sc.,m.com. etc.) आदि को post graduation कहते हैं। आदि फर्क m.a और b.a. में होते हैं।
B.A. क्या होता है? what is b.a.(bachelor of arts)
B.A. जिसे bachelor of arts भी कहा जाता है | ऐसे कम ही लोग होंगे जिनको b.a. के बारे में पता नहीं होगा | B.A. स्नातक स्तर की शिक्षा (graduation study) होता है, जिसके अंतर्गत आने वाले subjects को और भी बारीकी व विस्तार से पढ़ाया जाता है |
B.A. की शिक्षा को पूरा करने के लिए students को 3 साल इसकी study करनी होती है | B.A. की शिक्षा हासिल करने के लिए या इसकी study करने के लिए आपका 12th पास होना अनिवार्य होता है अर्थात् b.a. वही कर सकते हैं जो minimum 12th पास किए होते हैं | इसके बाद ही आप b.a. की study कर सकते हैं | यदि आप b.a. की study को किसी अच्छे college/university से पूरा करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपका 12th class में कम से कम 1st division होना जरूरी होता है |
B.A. की स्टडी को private या regular किसी भी तरीके से पूरा किया जा सकता है | रेगुलर में आपको कॉलेज निरंतर जाना होता है और प्राइवेट में आप घर में रहकर भी स्टडी कर सकते हैं | परंतु इससे प्रमुख रूप से आपके carrier selection में कोई समस्या नहीं आती है | b.a. की स्टडी में आपको मुख्यता theoretically ही पढ़ना होता है | इसमें इतिहास, भूगोल, साहित्य, अर्थशास्त्र व राजनीति आदि विशेष subjects होते हैं |
जो students theory को पड़ने लिखने में तथा समझने में कुशल होते हैं वह इस स्टडी को आसानी से अच्छे नंबरों से पास कर सकते हैं | इस study में अच्छे नंबर हासिल करने के लिए आपका लेखन क्षमता अधिक व तीव्र होना चाहिए | अंततः जो students science and mathematics में कमजोर होते हैं, उनके लिए b.a. एक आसान विकल्प होता है स्नातक की शिक्षा और डिग्री प्राप्त करने के लिए।
B.A. की degree क्या होता है?
B.A. की स्टडी कर रहे students जिनको इसे पूरा करने में 3 साल लगते हैं | प्रत्येक साल का अपना final result हर एक students का आता है | 3 साल के तीन results जिनके परसेंटेज को कैलकुलेट करके फाइनल परसेंट निकाला जाता है | यही परसेंट जो अलग से degree बनकर आता है, उसमें लिखा होता है तथा तीनों साल के रिजल्ट भी इनसे होते हैं | डिग्री को हासिल करने के लिए आपको अपने कॉलेज में एक application देना होता है |
इसके कुछ दिन बाद University से डिग्री आपको प्राप्त हो जाता है | यह डिग्री सामान्य result sheet से बिल्कुल अलग होता है और value भी इसी डिग्री का होता है।
B.A. करने में कितना पैसा लगता है? B.A. study total cost?
यदि आप B.A. करना चाहते हैं तो आप अपने scholarship के पैसे से भी कर सकते हैं, जिसमें अलग से पैसा देने की कोई आवश्यकता नहीं होती है | b.a. के लिए कितना पैसा लगेगा यह depend करता है कि आप कौन से State के city में स्थित University या college से अध्ययन कर रहे हैं | basically यदि आप सरकारी कॉलेज से b.a. करना चाहते हैं तो 1 साल का लगभग 2000 से 3000 फीस लग सकता है जो कि एक basic minimum फीस है तथा पूरे 3 सालों का 12000 से 13000 फीस लग सकता है |
यदि आप किसी बड़े सिटी में स्थित कॉलेज से b.a. कर रहे हैं तो वहां फीस थोड़ी ज्यादा हो सकती है जैसे कि सालाना 20 से 22 हजार और यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप कौन से सब्जेक्ट choose कर रहे हैं | यदि आप private college से अध्ययन करना चाहते हैं, तो इसमें थोड़ा ज्यादा फीस लग सकता है | यह आंकड़े अलग-अलग स्टेट के कॉलेज के मुताबिक अलग-अलग हो सकते हैं | प्रॉपर जानकारी के लिए आपको अपने यूनिवर्सिटी या कॉलेज में पता करना पड़ता है।
B.A. में सबसे अच्छा subject कौन सा है?
यदि आप एक ऐसे student है जो theory study में अधिक रूचि रखते हैं, तो ऐसे में आपको लगभग सभी सब्जेक्ट अच्छे लगेंगे बात | बात करें b.a. की तो अधिकतर स्टूडेंट से चर्चा करने और बात करने के बाद यह पता चला है कि उन्हें साहित्य विषय में विशेष रूचि होती है और कई विद्वानों का भी मानना है कि साहित्य विषय बाकी सब्जेक्ट की तुलना में student के लिए अच्छी होती है | इसके अलावा इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, आदि सब्जेक् अर्थशास्त्रट भी अच्छी मानी जाती है | हमारे अनुसार यह स्टूडेंट की सूची पर निर्भर करता है कि उसका कौन से सब्जेक्ट में अधिक रुचि है | बाकी सभी सब्जेक्ट अच्छे होते हैं पढ़ने वालों के लिए।
B.A. करने के क्या फायदे हैं? Benefits of BA degree
यदि आप b.a. करने की सोच रहे हैं या आप b.a. यह कर रहे हैं तो आपको इससे निम्न फायदे हो सकते हैं-
- 1) आपके पास स्नातक स्तर की नॉलेज होती है जो आगे नौकरी आदि में आपका काम आता है।
- 2) आपके पास एक स्नातक स्तर की डिग्री होती है जिससे आप लगभग सभी सरकारी नौकरी जैसे- UPSC, STATE PSC, SSC आदि के लिए योग्य हो जाते हैं।
- 3) आप उस सब्जेक्ट में माहिर हो जाते हैं जिस सब्जेक्ट में अपने ग्रेजुएशन की होती है ऐसे में आप कोचिंग या फिर टीचिंग कर सकते हैं।
- 4) किसी भी प्राइवेट कंपनी में जॉब कर सकते हैं आपके डिग्री के बेसिस पर | ऐसे बहुत सारे कंपनियां होती हैं।
- 5) आगे की उच्च लेवल की शिक्षा जैसे- M.A., PGDCA, B.ED., D.ED. आदि की स्टडी कर सकते हैं, क्योंकि आपके पास बैचलर डिग्री है।
- 6) B.A. की study कम फीस में किया जा सकता है। आदि फायदे या लाभ होते हैं bachelor डिग्री के। चाहे आप किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन किए हो।
Best B.A. colleges in India?||भारत के प्रमुख b.a. colleges?
दोस्तों यदि आप b.a. करना चाहते हैं तो आपको भारत की इन प्रमुख b.a. college के बारे में पता होना चाहिए।
1) Hindu College New Delhi
2) St. Stephens College New Delhi
3) Miranda House New Delhi
4) Lady Shri Ram College for Women New Delhi
5) Madras Christian College Chennai
यह थी कुछ प्रमुख b.a. कॉलेज इन इंडिया।
M.A. क्या होता है? What is an M.A.(master of arts)
दोस्तों m.a. अर्थात् मास्टर ऑफ आर्ट्स | आप इसके नाम से ही अंदाजा लगा सकते हैं कि यह क्या है | दरअसल m.a. की स्टडी करने के लिए आपका मिनिमम b.a. ग्रेजुएशन होना अनिवार्य होता है | इसके बिना आप m.a. नहीं कर सकते हैं | दोस्तों m.a. की स्टडी को पूरा करने के लिए आपको 2 सालों तक इसकी स्टडी करनी होती है |
दोस्तों m.a. में स्टडी सेमेस्टर वाइज होता है अर्थात् 2 सालों में 4 सेमेस्टर | प्रत्येक 6 महीने का एक सेमेस्टर होता है, जिसमें आपको semester एग्जाम दिलाना होता है | m.a. में एक विशेष बात यह है कि आपको इसमें अपने रुचि के अनुसार एक सब्जेक्ट चयन करना होता है, जो आपके पूर्व सब्जेक्ट में से ही होना चाहिए | केवल इसी सब्जेक्ट को m.a. में पूरे 2 सालों तक पढ़ाया जाता है |
इसके अलावा और कोई सब्जेक्ट नहीं होता केवल इस सब्जेक्ट के अन्य भाग होते हैं | शायद इसीलिए m.a. को मास्टर ऑफ आर्ट्स कहा जाता है क्योंकि आपको एक ही सब्जेक्ट में मास्टर स्टडी कराया जाता है और आप भी उस सब्जेक्ट में माहिर हो जाते हैं यदि अच्छे से पढ़ते हैं तो | m.a. करना अपने आप में एक बड़ी बात होती है | यदि आप किसी अच्छे college में m.a. के लिए admition लेना चाहते हैं तो आपका b.a. में कम से कम 1st division होना चाहिए | m.a. या कोई मास्टर डिग्री की स्टडी वही कर सकता है जिसने बैचलर डिग्री कर रखी होती है।
M.A. की डिग्री क्या होती है?
दोस्तों यह तो आपने जान लिया है कि m.a. की स्टडी को पूरा करने के लिए 2 सालों तक पढ़ना पड़ता है | जब आप दोनों साल पास कर लेते हैं तो दोनों सालों के रिजल्ट से final निकाल कर आपका एक अलग डिग्री बनाया जाता है,जो नॉर्मल रिजल्ट सीट से अलग होता है | इस प्रकार के डिग्री को master degree कहते हैं | और इसकी value bachelor degree से कहीं ज्यादा होती है | इस डिग्री को प्राप्त करने के लिए आपको अपने कॉलेज में एक application देना होता है, फिर यह मास्टर डिग्री कुछ दिनों में आपको प्राप्त हो जाता है।
M.A. की सरकारी फीस कितनी होती है?
दोस्तों m.a. का फीस depend करता है कि आप किस कॉलेज में इसकी स्टडी कर रहे हैं तथा आप का सब्जेक्ट क्या है | basically बात करें normal govt. फीस की तो एक सेमेस्टर का लगभग 5000 से 6000 तथा 1 साल का मिनिमम 10000 से 12000 फीस हो सकता है और पूरे 2 सालों का मिनिमम 20 से 25 हजार तक फीस लग सकता है | दोस्तों यह आंकड़े अलग-अलग स्टेट के अलग-अलग कॉलेज या स्टैंडर्ड कॉलेज के अनुसार ज्यादा या कम हो सकते हैं | हमने आपको नॉर्मल फीस रेंज के बारे में बताया है।
P.G. किसे कहते हैं? What is P.G.?
दोस्तों अधिकतर आपने p.g. के बारे में तो सुना ही होगा, परंतु क्या आप जानते हैं कि p.g. किसे कहा जाता है तथा इसका फुल फॉर्म क्या होता है | p.g. का full form post graduation/post graduate होता है और जिस प्रकार bachelor degree हासिल करने वाले को graduate कहते हैं उसी प्रकार master degree हासिल करने वाले को post graduate कहा जाता है | अर्थात् मास्टर डिग्री करना पोस्ट ग्रेजुएशन कहलाता है।
M.A. करने के क्या फायदे हैं?|| m.a. के बाद क्या करें?
दोस्तों यदि आप m.a. करने की सोच रहे हैं या m.a. करना चाहते हैं तो आपको इसके निम्न फायदे मिलते हैं-
- 1) m.a. करने के बाद आप NET(National Eligibility Test), PHD(Doctor Of Philosophy) आदि बड़े exam के योग्य हो जाते हैं।
- 2) civil services के कुछ प्रमुख पद कि तैयारी कर सकते हैं, जिसके लिए m.a. degree होना आवश्यक होता है।
- 3) m.a. की study आप कम फीस व b.a. में कम अंक प्राप्त कर के भी कर सकते हैं, कुछ standard college को छोड़ कर।
- 4) इसे आप regular या private ( घर से ही) दोनों तरीके से कर सकते हैं।
- 5) b.a. से m.a. की degree अधिक value रखता है। आदि फायदे आपको मिल सकते हैं।
भारत के प्रमुख M.A. college? Best M.A. college in India? College for M.A.
दोस्तों यदि आपके पास बजट है तथा आप किसी अच्छे कॉलेज से post graduation(M.A.) करना चाहते हैं, तो यह रहे भारत के प्रमुख के m.a. लिए कॉलेज के लिस्ट-
- 1) Lady Shri Ram College for Women, New Delhi
- 2) Loyola College Chennai, Tamil Nadu
- 3) St. Xavier’s College Mumbai, Maharashtra
- 4) Christ University Bengaluru, Karnataka
- 5) Presidency College Chennai, Tamil Nadu etc. तो दोस्तों यह थे m.a. के लिए प्रमुख कॉलेज जो कि भारत में स्थित है।
READ ALSO
ITI teacher कैसे बनें? New rules and qualifications 2022
OSD full form क्या है? OSD meaning in hindi, काम, सैलरी, पूरा निचोड़ 2022
Conclusion
दोस्तों आज के इस पोस्ट में M.A. और B.A. में क्या फर्क है? m.a. b.a. पूरी जानकारी 2022 के बारे में हमने लगभग सब कुछ जाना | यदि आपको इस पोस्ट के जरिए कुछ मदद मिली होगी, तो इस पोस्ट M.A. और B.A. में क्या फर्क है? m.a. b.a. पूरी जानकारी 2022 को और students में share जरूर करना, ताकि उन्हें भी इसके बारे में पता चले | यदि यह पोस्ट आपको पसंद आया होगा या कोई सवाल व सुझाव हो तो हमें नीचे comments जरूर करना |
इसी प्रकार की knowledgeable और मजेदार जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे blog post में visit करते रहे, ताकि आपसे कोई भी जानकारी छूटे नहीं | धन्यवाद दोस्तों |